4 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

भोपाल : हमीदिया अस्पताल की बड़ी लापरवाही, नर्स को ही थर्ड फ्लोर से लाना पड़ा अपने पति का शव.. गार्ड और इंचार्ज ने की बदतमीजी

भोपाल : हमीदिया अस्पताल की बड़ी लापरवाही, नर्स को ही थर्ड फ्लोर से लाना पड़ा अपने पति का शव.. गार्ड और इंचार्ज ने की बदतमीजी

मध्यप्रदेश/भोपाल – मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में लगातार कोरोना के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। वहीं, लगातार बढ़ रहे मामलों के बीच अस्पतालों में अव्यवस्थाओं की खबरें भी आम हो गई हैं। अब भोपाल के हमीदिया अस्पताल से बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया हैं यहां पदस्थ नर्स ने ही अस्पताल प्रबंधन पर सवाल उठाए हैं।

हमीदिया में स्टाफ नर्स प्रीति गनवीर ने वीडियो जारी कर बताया की वो ​​​​अस्पताल के कार्डियक डिपार्टमेंट में वह स्टाफ नर्स हैं। उनकी नौकरी को 7 साल हो गए हैं।

प्रीति ने बताया कि पिछले सप्ताह 21 अप्रैल को वह पति योगेश काले को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराने लेकर गई। पति को कोविड ए ब्लॉक में एडमिट किया। इसके बाद उनकी पति से बातचीत भी नहीं हो सकी। उन्होंने पति से बात करने के लिए वार्ड के नंबर पर कॉल किया, लेकिन किसी ने फोन तक नहीं उठाया।

प्रीति ने बताया, इसके बाद उनकी पति से बात नहीं हुई। उनको अंदर जाने नहीं दिया। 23 अप्रैल सुबह 5 बजे योगेश की मौत हो गई। प्रीति ने बताया कि उनके पति की मौत की सूचना न तो उनको दी गई और ना ही उनके परिवार में किसी को।

इतना ही नहीं उन्होंने बताया कि पति के शव को स्ट्रेचर पर रखकर तीसरी मंजिल से ग्राउंड फ्लोर तक लाने में उनकी सहलियो ने उनकी मदद की। औपचारिकताएं पूरी करने के बावजूद वॉर्ड ब्वाय नहीं तक नहीं आए। वहीं, शव लाने पर भी गार्ड और इंचार्ज शोभा सिस्टर ने उनके साथ बदतमीजी की।

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।