सभी खबरें

"नाथ" के इस फैसले पर "मामा" ने चलाई कैंची, जनता में दौड़ी खुशी की लहर

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश में सत्तापरिवर्तन और शिवराज सरकार (Shivraj Government) आने के बाद सीएम शिवराज (CM Shivraj) लगातार पूर्व की कमलनाथ सरकार (Kamalnath Government) द्वारा लिए गए फैसलों पर कैंची चला रहे हैं। 

इसी कड़ी में सीएम शिवराज, कमलनाथ के एक और फैसले को पलटने जा रहे हैं। बता दे कि अब जनता ही महापौर (Mayor) और पार्षदों को चुनेगी। जिसकी तैयारी सरकार ने कर ली हैं। मुख्यमंत्री नगरीय आवास एवं विकास विभाग के इस प्रारंभिक प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार, अब कैबिनेट में यह संशोधन प्रस्ताव लाया जाएगा, जिस पर मंजूरी मिलने के बाद इसे विधानसभा (Vidhansabha) के आगामी मानसून सत्र में पेश किया जाएगा। 

गौरतलब है कि महापौर और नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव पार्षदों के बीच से कराने के कांग्रेस सरकार (Congress Government) के इस फैसले को पलटना शिवराज सरकार का बड़ा कदम होगा। 

बता दे कि पूर्व की कमलनाथ सरकार द्वारा लिए गए इस फैसले पर काफी बवाल मचा था। पूर्व की कमलनाथ सरकार के फैसले के तहत महापौर का चुनाव पार्षदों को करना था। लेकिन अब महापौर को जनता ही चुनेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button