सभी खबरें

कर्ज़ में डूबी "शिव राज" सरकार, 30 दिन में चौथी बार लिया 1 हज़ार करोड़ का कर्ज़, 7 माह में ये 10वीं बार…

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने एक बार फिर बाजार से कर्ज लिया हैं। शिवराज सरकार का खजाना खाली होने के कारण वो लगातार कर्ज ले रही हैं। 

इसी सिलसिले में शिवराज सरकार ने 4 नवंबर को फिर से एक हजार करोड़ रुपए कर्ज 20 साल के लिए लिया हैं। खास बात ये है कि 30 दिनों में यह चौथा मौका है जब सरकार एक हजार करोड़ का कर्ज लिया हैं। जबकि 7 माह में सरकार अब तक 10 बार कर्ज चुकी हैं।

जिसके बाद सरकार पर जनवरी से अब तक 22 हजार करोड़ का कर्ज बढ़ गया हैं।

यहां जानें कब कब सरकार ने लिया कर्ज़

30 मार्च को 1500 करोड़ रुपये।

7 अप्रैल को 500 करोड़ रुपये।

2 जून को 500 करोड़ रुपये।

 7 जुलाई को 2 हजार करोड़ रुपये।

4 अगस्त को  2 हजार करोड़ रुपये।

इसके बाद 10 सितंबर, 7 अक्टूबर, 13 अक्टूबर, 21 अक्टूबर को 1 हज़ार करोड़ का कर्ज सरकार ने लिया। 

जबकि 4 नवंबर को फिर 1 हज़ार करोड़ का कर्ज सरकार ने ले लिया हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button