1 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

आज और कल स्कूल रहेंगे बंद, भारी बारिश के चलते स्कूलों में घोषित हुई छुट्टी

सिवनी। मध्यप्रदेश में बारिश के चलते शासन ने सिवनी जिले में सभी निजी और सरकारी स्कूलों में 15 और 16 सितंबर को छुट्टी घोषित कर दी है। कलेक्टर क्षितिज सिंघल ने जिले में संचालित सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में नर्सरी से लेकर 12वीं तक सभी के लिए 15 और 16 सितंबर के लिए छुट्टी घोषित की है। 17 सितबंर को रविवार है, इसलिए अब 18 सितंबर सोमवार को स्कूल खुलेंगे। कलेक्टर ने आदेश जारी करते हुए सभी स्कूलों को इसका कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं।

साथ ही त्रैमासिक परीक्षा को स्थगित करते हुए तारीख़ बढ़ा दी गई है। अब अलग से परीक्षा की तारीख निर्धारित की जाएगी। हालांकि शिक्षकों को स्कूल आना पड़ेगा। आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि शिक्षक नियत समय पर स्कूल में उपस्थित रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

 

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।