ताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेसभी खबरें

गणेश चतुर्थी को कांग्रेस निकालेगी आक्रोश यात्रा, मंत्री सारंग ने यात्रा पर कही ये बात…

भोपाल। मध्यप्रदेश के चुनावी माहौल के बीच एक और बीजेपी जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रही है, तो वहीं दूसरी और कांग्रेस जन आक्रोश यात्रा निकलने वाली है। अब इसे वोट यात्रा कहें या फिर जनता से जुड़ने की यात्रा का करार दें इस पर कुछ नहीं कहा जा सकता है।

कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा ‘हिंदुत्व मय’ होगी। कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा गणेश चतुर्थी के दिन से शुरू होगी। 19 सितम्बर गणेश चतुर्थी के शुभ मुहूर्त पर श्योपुर जिले से यात्रा शुरू होगी। यात्रा में धार्मिक आयोजन और धार्मिक स्थल पर भोजन करने के निर्देश है। यात्रा का नेतृत्व कर रहे बड़े नेता आमजन के साथ पंगत लगाकर भोजन करेंगे। जन सभा, नुक्कड़ नाटक के लिए धार्मिक स्थानों का चयन किया जाएगा। कांग्रेस धार्मिक स्थानों पर आयोजन कर भावनात्मक रूप से लोगों को जोड़ेगी। 19 सितंबर से 7 अलग-अलग जगहों से कांग्रेस जन आक्रोश यात्रा निकलेगी।

यात्रा को लेकर कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि जनता में जन आक्रोश बीजेपी नहीं कांग्रेस के खिलाफ है। कमलनाथ सरकार में युवाओं और बहनों की योजनाओं को बंद कर दिया गया। कांग्रेस मुंह में राम बगल में छुरी वाला काम कर रही है। मंदिर परिसर में भोजन करेंगे ये अच्छी बात है। हम कांग्रेस के सद्बुद्धि के लिए भगवान से भी प्रार्थना करेंगे, क्योंकि यही वो कांग्रेस है जिसने राम मंदिर का विरोध किया था, रामसेतु को लेकर सवाल उठाए थे। कहा कि- कांग्रेस को सिर्फ चुनाव के वक्त हिंदू याद आते है, ये चुनावी हिंदू है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button