सभी खबरें

गणतंत्र दिवस पर किसानों की प्रस्तावित ट्रैक्टर रैली पर सुप्रीम कोर्ट ने आज नहीं सुनी कोई दलीलें, अब इस दिन होगी सुनवाई 

गणतंत्र दिवस पर किसानों की प्रस्तावित ट्रैक्टर रैली पर सुप्रीम कोर्ट ने आज नहीं सुनी कोई दलीलें, अब इस दिन होगी सुनवाई 

नई दिल्ली/गरिमा श्रीवास्तव:- गणतंत्र दिवस पर किसानों की प्रस्तावित ट्रैक्टर रैली पर सुप्रीम कोर्ट बुधवार को सुनवाई करेगा।

 केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने आज कहा कि किसान यूनियन के कुछ नेता चाहते हैं कि इसका समाधान हो। अगर यूनियन से कम्युनिस्ट निकल जाएं तो कल इसका समाधान हो जाएगा। कम्युनिस्ट, कांग्रेस और कुछ राजनीतिक दल कभी नहीं चाहते कि  इसका समाधान हो. 


शुरू में जब पहली बैठक हुई थी, तब उनके जो मुद्दे थे उन पर सरकार ने अमल करके उसमें संशोधन कर लिया है। उसके लिए लिखित में आश्वासन देने की बात भी हो चुकी है। कल इस मानसिकता के साथ बैठें कि कोई न कोई समाधान निकालना है.

किसान संगठनों का ऐलान, आंदोलन से जुड़े लोग एनआईए के सामने नहीं होंगे पेश 

 केंद्रीय के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन कर रहे किसानों और सरकार के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है. आंदोलन के 53वें दिन रविवार को किसान संगठनों ने ऐलान किया कि उन से जुड़ा कोई नेता या कार्यकर्ता एनआईए के सामने पेश नहीं होगा.. 
 किसान नेता बलदेव सिंह सिरसा एनआईए मुख्यालय में पेश नहीं हुए.. बता देगी एजेंसी ने एसएफजे जैसे देश विरोधी संगठनों से धन लेने के मामले में सिरसा सहित आंदोलन से जुड़े 40 से ज्यादा लोगों को समन जारी किया है,. आज दो लोगों को सवाल जवाब करने के लिए भी बुलाया गया है. इस पर किसान नेताओं का कहना है कि सरकार उनके आंदोलन को बदनाम करने की साजिश रच रही है. 
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button