प्रदेश में Corona के रिकॉर्ड तोड़ मामलें, मिले 7 हज़ार से ज़्यादा संक्रमित…. भोपाल-इंदौर में हालात गंभीर

भोपाल : मध्यप्रदेश में कोरोना के मामलें लगातार तेज़ी के साथ बढ़ते जा रहें है। प्रदेश में हर रोज़ रिकॉर्ड तोड़ मरीज़ मिल रहे है। बता दे कि एक बार फिर प्रदेश में बीते 24 घंटे के भीतर 7154 कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। इसमें सबसे ज़्यादा मामलें राजधानी भोपाल और इंदौर से सामने आए है।
आकड़ो के अनुसार, इंदौर में कोरोना ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए, एक दिन में 2106 पॉजिटिव मिले हैं। एक की मौत भी दर्ज की गई है। जबकि, भोपाल में 1339 कोरोना पॉजिटिव मिले। इसके अलावा जबलपुर में भी 453 नए केस आए हैं। वहीं, ग्वालियर में 524 कोविड संक्रमित मिले हैं।
बता दे कि 24 घंटे में प्रदेश में 7154 कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद अब प्रदेश में एक्टिव केस बढ़कर 39450 हो गए है। जिसमें से 988 अस्पताल में भर्ती हैं। 239 कोविड केयर सेंटर में इलाज करा रहे हैं। पॉजिटिविटी रेट 9.72% हो चुकी है।
वहीं, दूसरी तरफ मुख्यमंत्री शिवराज लगातार इन हालातों पर नज़र बनाए हुए है। वो लगातार अपने आला अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठकें कर रहे हैं। ज्ञात हो कि अभी प्रदेश में नाईट कर्फ़्यू लागू है। जबकि बड़े आयोजनों, मेलों पर भी रोक लगाई गई है। इसके अलावा शादी में 250 लोग तो अंतिम संस्कार में 50 लोगों को जानें की अनुमति दी गई है। वहीं, स्कूलों को भी बंद कर दिया गया है। हालांकि, अभी बाज़ारों के बंद होने पर कोई खास पाबंदियां नहीं है, लेकिन कहा जा रहा है कि आने वाले समय में अगर केस बढ़ते है तो कुछ और कड़े कदम उठाए जा सकते है।




