सभी खबरें

Raisen : दो लोगों ने युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में भोपाल रेफर

रायसेन से अमित दुबे की रिपोर्ट – बीती रात राघवेंद्र राजावत को रायसेन से 12 किलोमीटर की दूरी पर ग्राम कोड़ी और पगनेश्वर के बीच में दो लोगों ने गोली मार दी। बताया जा रहा है कि पैसे का लेन देन और पुरानी रंजिश गोली मारने की वजह हैं। वहीं घायल युवक राघवेंद्र राजावत ने बताया कि आर्यन और सोनू अग्रवाल ने मुझे गोली मारी हैं। घायल राघवेंद्र को इलाज के लिए रायसेन जिला अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसको भोपाल रेफर किया गया हैं। 

जिला अस्पताल के डॉक्टर राघवेश त्रिपाठी ने बताया कि युवक को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था खून ज्यादा बह जाने के कारण उसको भोपाल बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया हैं। अभी युवक खतरे से बाहर है यह कहना संभव नहीं है बाकी उसको प्राथमिक उपचार दे दिया गया हैं। और भोपाल रेफर किया जा रहा हैं। 

वहीं कोतवाली पुलिस और एसडीओपी मुकेश चौबे मौके पर पहुंचे और मामले की जांच जारी हैं। हालांकि पुलिस ने इस मामले में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है और मामले की जांच करने की बात कही हैं। 
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button