रायसेन :- जिला कलेक्टर और एसपी के प्रयासों पर पानी फेरते कपड़ा व्यापारी! आखिर कैसे..?

जिला कलेक्टर और एस पी के प्रयासों पर पानी फेरते कपड़ा व्यापारी
रायसेन से अमित दुबे की रिपोर्ट:- जहाँ एक ओर पूरी दुनिया कोरोना बीमारी की जघन्य समस्या से पीड़ित है ओर उसे रोकने के लिए हर देश अपने अपने स्तर पर कानून बना कर व लोगो को सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing) के प्रति जागरूक करके कोरोना (कोविद-19) को रोकने का प्रयास कर रहे है, वही आम लोगो को जरूरी व अति आवश्यक वस्तुको की पूर्ति में कोई कमी न हो इसे देखते हुए किराना ,सब्जी,दवाईयो व कृषि उपकरण से संबंधित दुकानों को प्रशासन के आदेश अनुसार खोलने की अनुमति प्रदान की गई है. साथ ही कोरोना के प्रभाव को कम करने के मद्देनजर सलून , मॉल,कपडे की दुकान,सिनेमा घर आदि पर प्रतिबंध लागू किया गया है परंतु कुछ कपड़ों के व्यापारी अपने लालच के चलते लोगो की जान को खतरे में डाल रहे है जिला प्रशासन की नाक के नीचे. हम बात कर रहे है रायसेन नगर के रामलीला मैदान स्थित गिफ्ट गारमेंट ओर फैशन पॉइंट ओर फुटकर कपड़ा दुकानों के संचालकों की जो प्रशासन की नज़र से बचते हुए व जिला कलेक्टर के आदेश को ताक पर रखते हुए दुकानों को बाहर से बन्द कर अंदर से कपड़े बेचते हुए सोशल डिस्टैन्सिंग के साथ साथ प्रशासन के आदेश को भी ठेंगा दिखाने के साथ ही अपने लालच के चलते लोगो की जान भी खतरे में डाले जारहे है.
अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन के संज्ञान में आने के बाद संबंधितो पर क्या कार्यवाही की जाती है….




