2 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

योगी सरकार की दमनात्मक कार्यवाई, एसिड पीड़िताओं  का कैफे होगा बंद

योगी सरकार ने खाली करने का नोटिस थमाया

योगी सरकार की दमनात्मक कार्यवाई, एसिड पीड़िताओं  का कैफे होगा बंद

 

  • योगी सरकार ने खाली करने का नोटिस थमाया.

लखनऊ (शैल) शहर के मशहूर कैफे शेरोज़ हैंगआउट में काम करने वाली दर्जनों एसिड पीड़ित लड़कियों और महिलाओं की मुसीबत बढ़ गई है।
शेरोज हैंगआउट  को योगी सरकार ने खाली करने का नोटिस थमा दिया है।

  • सरकार के इस फैसले के बाद डेढ़ दर्जन एसिड पीड़ित महिलाओं के सामने रोजी.रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
  •  यहां काम करने वाली प्रत्येक लड़की यह  संदेश भी दे रही थीं कि एसिड पीड़ित होने के बावजूद पीड़ित महिलाएं हिम्मत और आत्मसम्मान के साथ जिंदगी जी सकती हैं
  • सिर्फ तीन दिनों के नोटिस पर कैफे को बंद करने के फरमान सुनाने से योगी सरकार के दावों की जमीन हकीकत के साथ ही असंवेदनशीलता भी नजर आती है।

कोर्ट ने लगाया स्टे 

  •  हालांकि कोर्ट ने मामले में 21 दिनों का स्टे दिया है।

पल में छिन गई रोजी रोटी

  • अब इन लड़कियों की चिंता ये भी है कि उनका परिवार कैसे चलेगा साथ ही इससे भी बड़ी बात कि उनके सम्मान से सिर उठाकर जीने का जरिया अब छीनने की कगार पर है  इस कैफे में आने वाले लोग भी इस बात से दुखी हैं।

छांव संस्था निभा रही थी जिम्मेदारी

  • पिछले कई सालों से छांव नामक संस्था एसिड अटैक पीड़िताओं के लिए काम कर रही है इसी संस्था को लखनऊ के गोमतीनगर में इस कैफे को चलाने का जिम्मा दिया गया है।
लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।