सभी खबरें

पैसे की कमी नहीं ,नियत में कमी : नितिन गडकरी

नागपुर (NAGPUR ) में बोले केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (Nitin gadkari) की सरकार के पास पैसे की कमी नहीं है | कमी है सरकार में काम करने वाली मानसिकता में , निर्णय करने में जो हिम्मत चाहिए वह नहीं है  | दरअसल कल नागपुर में हीरक जयंती समारोह में नितिन गडकरी ने कहा कि कि मैंने पिछले 5 साल में 17 लाख करोड़ के काम आवंटित किए हैं और इस साल में कम से कम 5 लाख करोड़ तक पहुंचना चाहता हूं |  मैं आपको सच बताता हूं कि पैसे की कोई कमी नहीं है जो कुछ कमी है , वह सरकार में काम करने वाली मानसिकता में है |   निर्णय करने में जो हिम्मत चाहिए वह नहीं है |  इसका सबसे बड़ा कारण है नेगेटिव ऐटिटूड का | परसों मैं एक आईएएस फोरम में शिरकत करने गया था | जहां  आईएस अधिकारी कह रहे थे की वे ये करेंगे -वो करेंगे | मैंने उनको कहा कि आप क्यों शुरू करेंगे अगर आप को शुरू करने की ताकत होती तो आप आईएस अधिकार नहीं बने होते  | आप कोई बड़ा उद्योग कर सकते थे | जो ऐसा काम कर सकते हैं ,उनका आप मदद कीजिये !

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button