सभी खबरें

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में जेपी नड्डा निर्विरोध चुने गए

नई दिल्ली : गौतम कुमार  : भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (JP NADDA) सोमवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की कमान संभालने जा रहे हैं। पार्टी मुख्यालय में चुनाव प्रक्रिया के तहत नड्डा ने नामांकन दाखिल कर दिया है।
दूसरा कोई पर्चा दाखिल नहीं होने की स्थिति में आम सहमति से नड्डा को अध्यक्ष चुना जाएगा। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) भाजपा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर सकते हैं।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi), केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh), नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) समेत समस्त भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री, राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष जेपी नड्डा के नाम का प्रस्ताव रखा। हम आपको बता दें, उन्हें मोदी और अमित शाह के अलावा संघ का करीबी माना जाता है।
अमित शाह के केंद्रीय मंत्री बनने के बाद नड्डा को 19 जून 2019 काे कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

नड्डा के अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी में सचिव और उपाध्यक्ष के पदों पर भी बदलाव होगा
भाजपा ने सभी प्रदेश अध्यक्षों, संगठन महामंत्रियों और राज्यों में कोर ग्रुप सदस्यों को दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय बुलाया है। वहीं, पिछले कुछ दिनों में भाजपा के संगठनात्मक चुनावों की प्रक्रियाओं से जुड़े कार्यों में तेजी आई है। चुनाव प्रभारी राधामोहन सिंह (Radhamohan Singh) की टीम ने मतदाता सूची तैयार की।
नड्डा के अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी में सचिव और उपाध्यक्ष के पदों पर भी बदलाव होगा। हालांकि, महासचिव स्तर पर बदलाव की संभावना कम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button