वितमंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कैसे आत्मनिर्भर बनेगा भारत

भोपाल डेस्क 

कल यानि की मंगलवार को पीएम नरेन्द्र मोदी ने 20 लाख के राहत पैकेज का एलान किया था। साथ ही उन्होंने बताया था कि हमे स्वदेशी अपनाना होगा ताकि हमारे यहाँ ज्यादा से ज्यादा मैन्युफैक्चरिंग हो और हम आत्मनिर्भर बन पाए। उन्होंने कहा था कि इस पैकेज का इस्तेमाल कैसे होगा और कब किया जाएगा इसकी जानकारी आपको वित्तमंत्री देंगी।

तो आज वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण और वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया है कि कैसे हम आत्मनिर्भर बनेंगे और इस पैकेज का इस्तेमाल किस तरीके से किया जाएगा। चर्चा के दौरान वित्म्मंत्री ने बताया कि समाज के सभी वर्ग के लोगों से चर्चा करने के बाद हमने कुछ नियम बनाये हैं जिससे घरेलु  व्यापार को ज्यादा से ज्यादा फायदा दिया जा सके।

ऐसे आत्मनिर्भर बनेगा भारत 

उन्होंने कहा कि आत्मानिर्भर भारत का मतलब यह नहीं है कि भारत को एक अलगाववादी देश होना चाहिए। हमारे पास जो गरीबों, जरूरतमंदों, प्रवासियों, दिव्यांगों और देश के वृद्धों के प्रति जो जिम्मेदारी है उसे हम नहीं भूलेंगे। 

Exit mobile version