VD शर्मा ने कमलनाथ को बताया भ्रष्ट कांग्रेस का ATM

भोपाल। विपक्ष जहां एक तरफ भाजपा पर हमलावर है वहीं दूसरी ओर सत्ताधारी पार्टी भी कांग्रेस पर जमकर निशाना साधने में पीछे नहीं हट रह। दोनों दलों के जुबानी प्रहार के बीच बीजेपी  प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने एक और बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कर्नाटक में आईटी की रेड में 42 करोड़ रुपए बरामद किये गए थे। इन पैसों को मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में खपाने की तैयारी थी।

पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि, पीएम मोदी ने कहा था कि “कांग्रेस अगर किसी चीज की गारंटी दे तो वह है भ्रष्टाचार की गारंटी” आज उनकी कही ये बात 100 प्रतिशत सच साबित हुई है।

वीडी शर्मा ने पूर्व सीएम और कांग्रेस पीसीसी चीफ कमलनाथ को कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार का ATM बतलाया।आगे उन्होंने कहा, एमपी में कमलनाथ सरकार में भी कमिशन का पैसा जप्त हुआ था। झारखंड में मुख्यमंत्री का घोटाला और छत्तीसगढ़, राजस्थान में कांग्रेस सरकार का घोटाला सामने आया है। इन पैसों को सभी चुनावी राज्यों में भेजा जाना था।

दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस लाड़ली बहना योजना की राशि बंद कराना चाहती है। दिग्विजय सिंह के पेट में दर्द हो रहा है। वे इलेक्शन कमिशन में शिकायत करने की बात कर रहे हैं। कांग्रेस नेता झूठ बोलते रहे और शिवराज सिंह चौहान ने बहनों के खाते में पैसा डाल दिया।

Exit mobile version