खोजें

MP कांग्रेस ने किया वचन पत्र जारी,कमलनाथ ने दिए ये नए वचन

प्रकाशित:
अपडेट:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

विधानसभा चुनाव के लिए एमपी कांग्रेस ने अपना वचन पत्र आज जारी कर दिया है। इसे पीसीसी चीफ कमलनाथ, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और वचन पत्र समिति के अध्यक्ष डा. राजेंद्र कुमार सिंह ने जारी किया। आपको बता दें कि, 106 पेज के घोषणा पत्र में यूथ, किसान, शासकीय कर्मचारी, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण और खुशहाल परिवार को लेकर घोषणाएं की गई हैं। इस वचन पत्र में किसानों की खेती की लागत कम करने पर फोकस है।

100 ​यूनिट बिजली बिल माफ

एमपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ, वचन पत्र समिति के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार सिंह ने भोपाल में रवींद्र भवन के पुराने ऑडिटोरियम में आज दोपहर 12 बजे वचन पत्र जारी किया। कांग्रेस ने अपने घोषणा-पत्र में आम बिजली उपभोक्ताओं को 100 ​यूनिट बिजली बिल माफ और 200 यूनिट का बिल हाफ करने का वादा भी किया है।

कमलनाथ ने दिए ये नए वचन

1- कांग्रेस सरकार किसानों से धान 2500 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीदेगी।

2- गेहूं 2600 रु. प्रति क्विंटल पर खरीदेंगे। कमलनाथ ने कहा कि लक्ष्य 3000 रु. प्रति क्विंटल देने का है।

3- नंदिनी गो धन योजना में गोबर खरीदेंगे।

4- युवा स्वाभिमान योजना शुरू करेंगे। बेरोजगारों को 1500 से 3000 रु. तक की मदद देंगे।

5- स्वास्थ्य के अधिकार का कानून बनाएंगे। 25 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा, 10 लाख रु. तक का दुर्घटना बीमा कराएंगे।

6- बेटी विवाह योजना में हम एक लाख एक हजार रु. की सहायता देंगे।

7- सामाजिक सुरक्षा पेंशन को बढ़ाकर 1200 रुपए करेंगे।

 

Exit mobile version