सभी खबरें

सड़क दुर्घटना में कांग्रेस के तीन वरिष्ठ नेताओं के हताहत होने की खबर, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने किया ट्वीट

मध्यप्रदेश – कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बालेंदु शुक्ल, भगवान सिंह यादव और राम सिंह चौहान की सड़क दुर्घटना से हताहत होने की खबर सामने आ रहीं हैं। ये सड़क दुर्घटना कहां हुई है फिलहाल इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई हैं। लेकिन खबर है कि ये दुर्घटना ग्वालियर में हुई हैं। मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस के तीनों नेता सही हैं। किसी को ज़्यादा गंभीर चोट नहीं लगी हैं।

इधर, कांग्रेस के पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने ट्वीट करते हुए सभी के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की हैं।

 

 

 

पीसी शर्मा ने ट्वीट करते हुए लिखा की – पूर्व मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री बालेंदु शुक्ल जी, श्री भगवान सिंह यादव जी व श्री राम सिंह चौहान जी की सड़क दुर्घटना से हताहत होने की खबर प्राप्त हुई है। मैं माँ दुर्गा से सभी के स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ॥ माता रानी आप सभी को जल्द स्वस्थ्य करें॥

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button