सभी खबरें

MP : 24 IPS अफसरों के तबादलें, इरशाद वली का हुआ प्रमोशन, भोपाल के ACP होंगे सचिन अतुलकर 

भोपाल : बीती 9 दिसंबर को दोनों शहरों भोपाल-इंदौर में कमिश्नर सिस्टम लागू होने के बाद से कई पद खाली थे। जिसको देखते हुए मंगलवार को 
राज्य सरकार ने 24 आईपीएस अफसरों के तबादला आदेश जारी किए। 

जिसके तहत सचिन अतुलकर को एडिशनल सीपी भोपाल बनाया गया है। इसी तरह आरके हिंगणकर को इंदौर एडिशनल सीपी बनाया गया है। यह दोनों अपने-अपने शहर के (डीआईजी) कहलाएंगे। दोनों पुलिस कमिश्नर को रिपोर्टिंग करेंगे। 

जबकि, भोपाल के एडिशनल सीपी इरशाद वली को प्रभारी आईजी ग्रामीण जोन भोपाल का जिम्मा दिया गया है। एडिशनल सीपी इरशाद वली को हटाने के पीछे की वजह उनका प्रमोशन है। वह 30 दिसंबर को होने वाली डीसीपी में प्रमोट होकर आईजी हो जाएंगे।

भोपाल-इंदौर को यह अधिकारी मिले-अधिकारी के नाम नवीन पदस्थापना के साथ

शहर – भोपाल 

  • सचिन अतुलकर एसीपी( कानून, व्यवस्था) भोपाल
  • इरशाद वली प्रभारी आईजी, भोपाल(देहात)
  • अतुल सिंह सेनानी 7वीं वाहिनी भोपाल
  • विनीत कुमार डीसीपी( मुख्यालय) भोपाल
  • किरणलता केरकेट्‌टा एसपी, भोपाल देहात
  • रियाज इकबाल डीसीपी (जोन-3) भोपाल
  • संपत उपाध्याय डीसीपी( जोन-2) भोपाल
  • श्रद्धा तिवारी डीसीपी (जोन-4) भोपाल
  • विजय भागवानी डीसीपी(आमसूचना- सुरक्षा) भोपाल
  • अमित कुमार डीसीपी( अपराध) भोपाल
  • हंसराज डीसीपी (ट्रैफिक) भोपाल
  • विजय खत्री डीसीपी (जोन-4) भोपाल

शहर – इंदौर 

  • राकेश गुप्ता आईजी, इंदौर (देहात जोन)
  • संजय तिवारी प्रभारी आईजी, गुप्तवार्ता, पुलिस मुख्यालय
  • आरके हिंगणकर एसीपी( अपराध व मुख्यालय) इंदौर
  • मिथलेश कुमार शुक्ला डीआईजी रीवा रेंज
  • महेश चंद्र जैन डीसीपी( ट्रैफिक) इंदौर
  • निमिष अग्रवाल डीसीपी( क्राइम) इंदौर
  • राजेश कुमार सिंह डीसीपी जोन-4 इंदौर
  • धर्मेंद्र सिंह भदौरिया डीसीपी (जोन-3) इंदौर
  • भगवत सिंह बिरदे एसपी, इंदौर देहात
  • रजत सक्लेचा डीसीपी( आमसूचना-सुरक्षा) इंदौर
  • अमित तोलानी डीसीपी (जोन-1) इंदौर

शहर – भिंड 

  • आशुतोष बागरी सेनानी 17वीं वाहनी, भिंड 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button