सभी खबरें

उपचुनाव से पहले मप्र कांग्रेस का एक और बड़ा दावा, सियासी गलियारों में हलचल तेज़

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश में होने वाले उपचुनाव से पहले सियासी दौर थमने का नाम नहीं ले रहा हैं। जहां भाजपा सत्ता में बने रहने के लिए अलग अलग रणनीति तैयार कर रहीं हैं। तो वहीं कांग्रेस भी सत्ता में आने के दावे कर रहीं हैं। 

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एमपी कांग्रेस ने एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को लेकर बड़ा दावा किया हैं। 

 

 

एमपी कांग्रेस का दावा है कि बीजेपी केवल उपचुनाव होने तक खैर मना ले, उसके बाद कमलनाथ जी ही मप्र के मुख्यमंत्री के तौर पर ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे।

इस से पहले मार्च में सत्ता से जाने के बाद भी कांग्रेस ने बड़ा दावा किया था।

 

 

 

उस दौरान कांग्रेस ने एक ट्वीट कर कहा था की – इस ट्वीट को संभाल कर रखना…. 15 अगस्त 2020 को कमलनाथ जी मप्र के मुख्यमंत्री के तौर पर ध्वजारोहण करेंगे।और परेड की सलामी लेंगे, ये बेहद अल्प विश्राम हैं।

बता दे कि कांग्रेस के इस ट्वीट पर कमलनाथ जमकर ट्रोल हो रहे हैं। 

फिलहाल कांग्रेस के द्वारा अभी किये हुए दावे ने सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी हैं। कांग्रेस ने एक बार इतना बड़ा दावा किया है, यह कितना सही और सटीक बैठता है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button