मप्र उपचुनाव : CM Shivraj दिल्ली रवाना, आज कल में हो सकता है उम्मीदवारों का ऐलान, हलचल तेज़

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में होने वाले उपचुनाव (By Election) की तारीखों के ऐलान हो चुका हैं। लेकिन कांग्रेस (Congress) से एक कदम आगे रहने वाली भाजपा (BJP) इस समय कांग्रेस से एक कदम पीछे चल रहीं हैं। दरअसल, उम्मीदवारों को लेकर भाजपा (BJP) ने अबतक अपने पत्ते नही खोले हैं। भाजपा ने अब तक एक भी सीट पर प्रत्याशियों (Candidates) की घोषणा नहीं की हैं। हालांकि, कहा यहीं जा रहा है कि कांग्रेस से भाजपा में आए 25 लोगों को उम्मीदवार बनाया जाएगा।
इसी बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) आज दिल्ली (Delhi) की यात्रा पर रवाना हो गए हैं। सीएम शिवराज बीजेपी चुनाव समिति की बैठक में को शामिल होंगे। चर्चा है कि इस बैठक में उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लग सकती हैं।
उम्मीद जताई जा रही है कि भाजपा (BJP) के उम्मीदवारों के नाम का ऐलान एक-दो दिन में हो सकता हैं।
इस से पहले बुधवार को चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक (Meeting) हो चुकी है, जिसमें एक-एक नाम का पैनल पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व (Central) को भेजा गया था।
इधर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) भी कह चुके है कि हमारे सभी उम्मीदवार तय है और सभी अपनी तैयारियों में लगे हुए हैं।
गौरतलब है कि इतिहास में यह पहला मौका है जब एमपी की 28 सीटों पर उपचुनाव (By Election) होने जा रहे हैं।




