सभी खबरें

वो दिन दूर नहीं जब नेहरू-गांधी परिवार भी "जय श्री राम" और "गौ माता की जय" बोलेगा – उमा भारती

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – शुक्रवार को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र की बीजेपी विधायक कृष्णा गौर ने नागरिकता संशोधन कानून के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए रैली का आयोजन किया। इस दौरान कृष्णा गौर ने इस कानून का समर्थन करते हुए मध्यप्रदेश में इसे लागू करने की बात कहीं। विधायक कृष्णा गौर के इस में बीजेपी नेता उमा भारती भी शामिल हुई थी।

बीजेपी नेता उमा भारती ने भी इस रैली में कहा कि CAA पूरे देश का हैं। ये मुसलमानों के खिलाफ नहीं हैं। इससे अल्पसंख्यक को कोई संकट नहीं हैं। कमलनाथ सरकार को मध्य प्रदेश में CAA लागू करना ही पड़ेगा।

बता दे कि इस रैली में उमा भारती के निशाने पर कांग्रेस पार्टी और नेहरू-गांधी परिवार रहा। उमा ने कहा वो दिन दूर नहीं जब गांधी परिवार भी जय श्री राम बोलेगा। भारत माता की जय और गौ माता की जय भी बोलेगा। उमा भर्ती ने कहा की कांग्रेस ने भगवा रंग को अब देश का रंग मान लिया हैं। वो पहले भगवा आतंकवाद कहते थे, लेकिन अब उनकी राष्ट्रीय महासचिव कहती हैं कि भगवा देश का रंग हैं।  

उमा भारती ने आगे कहा की कांग्रेस ने अपना दिमागी का संतुलन खो दिया हैं। उसे मानसिक इलाज की जरूरत हैं। उसकी घिनौनी मानसिकता हैं। अब उद्धव कांग्रेस के साथ हैं या कांग्रेस को धक्का मारकर निकालेंगे, ये देखना हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button