सभी खबरें
मानसून सत्र 2020 : संसद के मानसून सत्र के पहले चरण में नहीं होंगे शामिल -सोनिया गांधी और राहुल गांधी

नई दिल्ली भारती चनपुरिया की रिपोर्ट : – सरकार(Goverment ) ने सोमवार14 सितम्बर से चालू होने वाले संसद के मानसूत्र सत्र के दौरान पेश करने के लिये 23 नये विधेयक सूचीबद्ध किये हैं जो कि 11 संबंधित अध्यादेश का स्थान लेंगे. सरकार ने 18 दिनों के सत्र के दौरान जिन अध्यादेशों को विधेयक के रूप में पारित कराने की योजना बनाई है कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) व राहुल गांधी(Rahul Gandhi ) संसद के मानसून सत्र के पहले चरण में शामिल नहीं होंगे. कांग्रेस (Congress ) के सूत्रों के अनुसार, सोनिया गांधी रुटीन चेकब के लिए 2 सप्ताह के लिए विदेश गई हैं.और राहुल गांधी भी उनके साथ हैं. इसलिए संसद के मानसून सत्र के पहले चरण में शामिल नहीं हों पाएगे l



