मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के नए सीजे होंगे मोहम्मद रफीक, न्याय मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के नए सीजे होंगे मोहम्मद रफीक, न्याय मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
- ओडिशा हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे
- कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय यादव को इलाहाबाद हाईकोर्ट व जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा को कर्नाटक हाई कोर्ट भेजे जाने की व्यवस्था
द लोकनीति डेस्क जबलपुर
मध्य प्रवेश हाई कोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश मोहम्मद रफीक होंगे। भारत सरकार के विधि व न्याय मंत्रालय ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। वे अब तक ओडिशा हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। संयुक्त सचिव रजिंदर कश्यप के हस्ताक्षर से जारी दो अन्य अधिसूचनाओं के जरिये मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय यादव को इलाहाबाद हाईकोर्ट व जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा को कर्नाटक हाई कोर्ट भेजे जाने की व्यवस्था दी है।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश अजय कुमार मित्तल के रिक्त स्थान पर वरिष्ठतम न्यायाधीश संजय यादव को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बनाया गया था। अब उन्हें न्यायाधीश की हैसियत से इलाहाबाद हाई कोर्ट स्थानांतरित किया गया है। जबकि मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की अन्य बेंच के वरिष्ठतम न्यायाधीश सतीश चंद्र शर्मा को कर्नाटक हाई कोर्ट में न्यायाधीश की हैसियत से स्थानांतरित किया गया है।
पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की थी अनुशंसा
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने पिछले दिनों उक्त तीनों न्यायाधीशों की नवीन पदस्थाना के संबंध में अनुशंसा की थी। जिसके बाद भारत भारत सरकार के विधि व न्याय मंत्रालय ने विधिवत अधिसूचना जारी कर दी। इससे पूर्व भारत के राष्ट्रपति व सुप्रीम कोर्ट के प्रधानन्यायाधीशकी ओर से इन आदेशों पर स्वीकृति की मुहर लगवाई गई। ,जिसके बाद मुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की अनुशंसा को मंजूरी मिल गई।
शीघ्र जारी होगा पदभार ग्रहण का आदेश
भारत सरकार के विधिवन्याय मंत्रालय की अधिसूचना के साथ ही अब मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में नए स्थायी मुख्य न्यायाधीश मोहम्मद रफीक के पदभार ग्रहण करने का आदेश जारी होगा। इस संबंध में महज औपचारिकताशेष रह गई है। इससे पूर्व मौजूदा कर्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय यादव को जबलपुर से विदाई दी जाएगी।