मोदी जी, गुजारिश है कि 18 घंटे काम का नतीजा अगर अच्छे दिन नहीं, तो पुराने दिन लौटा दो – जीतू पटवारी

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट : देशभर में आज पूरे उत्साह के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) का जन्मदिन (Birthday) मनाया जा रहा हैं। 17 सितंबर को पीएम मोदी (PM Modi) 70 साल के हो चुके हैं।
देशभर के तमाम दिग्गज नेता, मंत्रियों ने उन्हें 70वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। फिर चाहे वो विपक्षी पार्टी का ही क्यों न हो।
इसी कड़ी में मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के कद्दावर नेता जीतू पटवारी ने भी उन्हें बधाई दी। लेकिन इस दौरान उन्होंने देश में बढ़ रही महंगाई, बेरोजगारी सहित नोटबंदी के अलावा जीएसटी को लेकर उनका घेराव किया।
जीतू पटवारी ने ट्वीट कर लिखा की – मोदी जी नोटबंदी जीएसटी का देश कर रहा भुक्तान, मंहगाई ,बेरोजगारी ओर सीमा पर क्या हो रहा है, देशवासी भोग रहे नुक़सान,अर्थव्यवस्था धराशाई कला धन आया नहीं… आपसे गुजारिश हैं कि कृपया 18 घंटे काम का नतीजा अगर ….अच्छे दिन नहीं पुराने दिन लौटा दो @narendramodi जन्मदिन की शुभकामनाएं।




