सभी खबरें

अजब MP की ग़ज़ब कहानी :फर्जी सांसद बन लोगों को लगाता था चूना|

अजब एमपी की ग़ज़ब कहानी :फर्जी सांसद बन लोगों को लगाता था चूना|

उज्जैन: मुख्यमंत्री सहायता कोष से दोस्त की बीमार पुत्री का उपचार करवाने का झांसा देकर 5 लाख रुपए की ठगी करने के मामले में पुलिस को अहम जानकारी हाथ लगी है।

  • बदमाशों ने अब तक 20 लोगों को शिकार बनाया है। मुख्य आरोपित फ्लैट बेचने के नाम पर भी ठगी कर चुका है। उसके खिलाफ नीलगंगा थाने में केस दर्ज है। वह जमानत पर जेल से छूटा था।
  • उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर ही ठगी की योजना बनाई थी। दोस्त से सांसद व पीए बनकर खुद ही बात करते थे। पुलिस ने दोनों बदमाशों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया था। यहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर सौंप दिया गया।
  • पुलिस दोनों से ठगी की राशि जब्त करने में जुटी है। एसपी सचिन अतुलकर ने बताया कि भागीरथ पिता मोहनलाल बाथम निवासी तिरुपति गोल्ड का मछली का कारोबार है। बाथम की तीन वर्षीय पुत्री का सिर बड़ा है।                                                                                                                                                                                                                                                               

  वहीं डॉक्टरों के अनुसार बालिका के सिर में पानी भरा है। इसका ऑपरेशन किया जाना है। इस पर ज्यादा पैसा खर्च होगा। बाथम उपचार को लेकर परेशान था।

इसी दौरान उसका दोस्त रोहित शर्मा निवासी पिंग्लेश्वर करीब डेढ़ साल पूर्व बाथम के घर आया था। बाथम की पुत्री को देखकर उसने झांसा दिया था कि वह मुख्यमंत्री सहायता कोष से करीब 15 लाख रुपए दिलवा देगा।

इससे बालिका का ऑपरेशन आसानी से हो जाएगा।

  • शर्मा ने अपने दोस्त सचिन पिता ओमप्रकाश मित्तल निवासी ऋषिनगर के साथ मिलकर बाथम को ठगने की योजना बनाई।
  • इसके बाद बाथम को फोन कर कहा कि उसका एक दोस्त भूपेंद्रसिंह इंदौर में पुलिस विभाग में पदस्थ है। उसकी मंदसौर के सांसद सुधीर गुप्ता से अच्छी बातचीत है।
  • इसके बाद भूपेंद्रसिंह ने बाथम को फोन कर उससे आधार कार्ड, बेटी का फोटो, डॉक्टर की रिपोर्ट व अन्य कागजात मंगवाए थे। धीरे-धीरे बाथम से 5 लाख रुपए ले लिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button