Breaking:- जबलपुर में 31 जुलाई की रात 8:00 बजे से 4 अगस्त के सुबह 5:00 बजे तक रहेगा लॉकडाउन
.jpeg)
Breaking:- जबलपुर में 31 जुलाई की रात 8:00 बजे से 4 अगस्त के सुबह 5:00 बजे तक रहेगा लॉकडाउन
जबलपुर :- जबलपुर जिले के कलेक्टर ने आदेश दिया है कि 31 जुलाई की रात 8:00 बजे से लेकर 4 अगस्त की सुबह 5:00 बजे तक लॉकडाउन रहेगा
इस लॉकडाउन के दौरान किसी को भी बिना अति आवश्यक बाहर निकलने की अनुमति नहीं रहेगी. इस दौरान जरूरी सामानों की दुकानें खुली रहेंगी. पुलिस की टीम की चारों तरफ सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम रहेंगे..
जबलपुर कलेक्टर ने कहा कि त्योहारों को लेकर सभी धर्म के धर्म गुरुओं से चर्चा कर ली गई है, बकरी के दौरान खुले में या बाहर कुर्बानी नहीं दी जाएगी, सौहार्द के इस त्यौहार को सभी लोग कोरोना के खतरे को देखते हुए नियमों के अनुसार मनाएंगे.. इस दौरान स्लॉटर हाउस भी बंद रहेंगे.
रक्षाबंधन त्यौहार को लेकर कलेक्टर ने कहा कि यह भाई बहनों का त्यौहार है ऐसे में सभी भाई बहन अपने घर में रहकर ही यह त्यौहार मनाए.. कोरोना के खतरे को देखते हुए कहीं भी बाहर ना आएं जाएं.




