Dhar : माता-पिता के साथ सो रहे बच्चे को ले भागा तेंदुआ, पैर खाया मुंह नोचा

Dhar News, Gautam :- मध्यप्रदेश के धार से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। सूत्रों के अनुसार धार जिले के अमझेरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत भेरु घाट में चने के खेत में एक 7 वर्षीय बच्चा अपने माता-पिता के साथ सो रहा था। तभी उसपे तेंदुएं ने हमला कर मार दिया। घटना शनिवार की रात तकरीबन 10 बजे से 11 बजे के बीच की है। तेंदुए ने हमला कर बच्चे को बुरी तरह घायल किया और उसका पैर खा गया और मुंह नोच लिया।
तेंदुए ने बच्चे पर हमला किया और उसे अपने साथ मुंह में दबाकर ले गया। पिता ने जब देखा तो टॉर्च लेकर उसके पीछे भी भागा लेकिन अँधेरा ज्यादा होने के कारन वह ज्यादा दूर तक उसका पीछा नहीं कर पाया। जब तक वह ग्रामीणों को लेकर वापस लौटा तब तक काफी देर हो चुकी थी।
इसके बाद तुरंत ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को लेकर अमझेरा आई। इधर 7 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत हुई है, क्योंकि उसका चेहरा तेंदुए ने बुरी तरह से चबा दिया है। लंबे समय बाद तेंदुए ने इस तरह का हमला किया है। माना जा रहा है कि यह तेंदुआ अब आदमखोर हो सकता है, इसलिए इसे पकड़ने के लिए विशेष रूप से वन विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। वन विभाग का अमला ग्राम भेरूघाट पहुंच चुका है और उसने विशेष रूप से तेंदुए को पकड़ने की कवायद शुरू की है।
जिस तरह हम धडाधड जंगलों को समाप्त करते जा रहे हैं, इन सब घटनाओं में बढ़ोतरी की पूरी गुंजाइश है। अगर हम अभी भी नहीं सुधरे तो या तो वे रह पायेंगे या हम।