ग्लोबल गूंजजागते रहोताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें

PM मोदी ने संत रविदास मंदिर का किया भूमिपूजन, जनता क दी कई सौगात

सागर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्य प्रदेश के सागर दौरे पर हैं। जहां उन्होंने संत रविदास मंदिर का भूमिपूजन किया। इस मंदिर का निर्माण 100 करोड़ से अधिक की राशि से 11 एकड़ भूमि पर किया जाएगा। इस विशाल और भव्य मंदिर में संग्रहालय पुस्तकालय संगत सभाखंड सहित अनेक संरचनाएं मौजूद रहेंगी। इसके अलावा पीएम मोदी ने ढाई हजार करोड़ की लागत से कोटा बीना के बीच 288 किलोमीटर रेल मार्ग पर अतिरिक्त लाइन (बीना, गुना, कोटा) और 1600 करोड़ की लागत से 96 किलोमीटर सड़क परियोजना का भी भूमिपूजन किया। इस दौरान राज्यपाल मंगूभाई पटेल और सीएम शिवराज सिंह चौहान सहित कई मंत्री, नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

सागर में समरसता यात्रा का समापन
संत रविदास जी के मंदिर निर्माण के लिए निकाली जा रही थी समरसता यात्रा का आज सागर जिले में समापन होगा। यह यात्रा 25 जुलाई 2023 से शुरू हुई थी। मंदिर निर्माण के लिए 5 अलग अलग स्थानों नीमच, मांडव जिला धार, श्योपुर, बालाघाट और सिंगरौली से एक साथ यात्रा निकाली गई थी। प्रदेश के हर गांव से मिट्टी और सभी विकास खंडों की 313 नदियों से सांकेतिक जल लेकर यात्रा सागर पहुंची है। संत रविदास मंदिर निर्माण यात्रा 45 जिलों से होकर गुजरी। मुख्य यात्राओं के साथ 1661 उप यात्रियों ने कलश यात्रा भी निकली। इस दौरान 352 जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समरसता यात्रा के 5 रूटों में 25 लाख से अधिक लोग शामिल हुए। यह यात्रा प्रदेश के 20641 गांवों की मिट्टी, 313 नदियों के सांकेतिक जल एकत्र कर सागर पहुंची। इस दौरान संत रविदास जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर केंद्रित 10 रथ यात्रा निरंतर चले।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button