ताज़ा खबरेंराज्यों सेसभी खबरें

CM ने पार्षदों को दिया ये बड़ा अधिकार, जनता से बोले, भूल से भी मत चुन लेना कांग्रेस का महापौर, वरना…..

सागर : मध्यप्रदेश के सागर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक बार फिर कांग्रेस पर जमकर बरसे। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि भूल से कांग्रेस का महापौर मत चुन लेना, वार्ना सागर का विकास रुक जाएगा। कांग्रेस के लोग विकास का सारा पैसा खा जाएंगे। कांग्रेस को विकास से लेना-देना नहीं है। कांग्रेस की सरकार आई, 15 महीने कमलनाथ रोते रहे कि मेरे पास पैसा नहीं है, लेकिन मामा आया और खजाना खोल दिया।

बता दे कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सागर में रोड शो किया, और बीजेपी महापौर और पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में जनता का आशीर्वाद मांगा। रोड शो के बाद मुख्यमंत्री चौहान ने तुलसीनगर में सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर ज़ोरदार निशाना साधा। उन्होंने कहा कांग्रेस ने संबल सहित कई लोक-कल्याणकारी योजनाएं बंद कर दी थी।

लेकिन मैं पार्षदों को अधिकार देता हूं कि चाहे संबल योजना हो, मुफ्त राशन की बात हो या आवास की, वे खुले हाथ से जनता को लाभ दें। इन योजनाओं के लिए पैसे की कोई कमी नहीं आने दूंगा।

गौरतलब है कि निकाय चुनाव को देखते हुए बीजेपी ने ज़ोरों शोरो से प्रचार प्रसार करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री शिवराज सागर पहुंचे थे, उनके साथ नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह,राजस्व मंत्री गोविंद राजपूत और पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव भी मौजूद थे। इन सभा ने महापौर प्रत्याशी संगीता तिवारी और पार्षदों के लिए जनता से वोट मांगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button