ग्लोबल गूंजजागते रहोताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें

बीजेपी सरकार में जमकर हो रही शराब की तस्करी! बीजेपी नेता की गाड़ी से मिली 48 लीटर विदेशी शराब

बड़वानी। मध्य प्रदेश में अवैध शराब तस्करी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इसी कड़ी में बड़वानी स्थित कोतवाली थाना पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए कसरावद पुल के पास चेक पोस्ट पर नाकाबंदी कर एक स्विफ्ट डिजायर कार को रोका। जिसमें से करीब 48 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई है। कार की नंबर प्लेट पर भाजपा जिला मंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा (धार) लिखा हुआ है। कोतवाली थाना प्रभारी बलदेव मुजाल्दा के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि बड़वानी की तरफ से एक स्विफ्ट डिजायर कार में अवैध शराब भर के कसरावद पूल से धार जिले की ओर ले जाई जा रही है। जिस पर एक टीम गठित कर कार को कसरावद पूल के पास बने चेकिंग पॉइंट पर रोका।

कार रोकते ही तलाशी लेने पर कार का ड्राइवर रोनिक राठौड़ मौके से फरार होने की कोशिश करने लगा। जिसे पुलिस ने धर दबोचा। जब कार की तलाशी ली गई तो उसमें करीब 48 लीटर शराब, जिसमें बियर और व्हिस्की पाई गई। जिसे जब्त कर अवैध शराब परिवहन सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button