ग्लोबल गूंजजागते रहोताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें

नेता प्रतिपक्ष का सरकार पर आरोप: बोले- प्रदेश में इमरजेंसी लागू, सिंधिया के कहने पर कांग्रेस नेताओं को कर रहे जिला बदर

प्रणय शर्मा, भोपाल। मध्यप्रदेश में जैसे जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं। वैसे वैसे नेताओं के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर बढ़ता ही जा रहा है। इसी बीच नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में आपातकाल लागू कर दिया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ज्योतिरादित्य सिंधिया के कहने पर जिला बदर करवा रहे हैं। सरकार इस प्रकार का कृत्य बंद करें। वहीं गोविंद सिंह के आरोपों पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्‍णु दत्त शर्मा ने पलटवार करते हुए कहा है कि भाजपा सरकार वो नेतृत्व है, जो बदले की कार्रवाई नहीं करती है।

MP में अराजकता का महौल – नेता प्रतिपक्ष
नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह लगातार भाजपा सरकार पर निशाना साध रहे हैं। इसी बीच शनिवार को उन्होंने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने एमपी में आपातकाल लागू कर दिया है। कांग्रेस के लोगों को ज्योतिरादित्य सिंधिया के कहने से जिला बदर करवा रहे हैं। उन्होंने शिवपुरी और पूर्व जनपद सदस्य परसोद सिंह राठौड़ को पुतला दहन करने के मामले में जिला बदर करवा दिया। साथ ही नेता प्रतिपक्ष ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार इस प्रकार का कृत्य बंद करें। अंत तो हिटलर और रावण का भी हुआ है। इसलिए अभी से चेत जाएं। प्रदेश की सरकार न्यायालय की भी बात नहीं मानती है। एमपी में अब कोई नियम लागू नहीं है, यहां अराजकता का महौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button