सभी खबरें

Corona Virus :- एयर इंडिया का स्पेशल विमान दूसरे राउंड में 324 भारतीय नागरिकों को स्वदेश लाया

नई दिल्ली / गरिमा श्रीवास्तव :- चीन(China) में कोरोना वायरस(CoronaVirus) ने महामारी का रूप ले लिया। इस महामारी से बीते कुछ दिनों में लगभग 300 लोग मौत के मुंह में समां गए।

भारत से गए नागरिकों के अंदर मौत  का डर समा गया है। बीते दिनों चेन के वुहान में फंसे छात्रों ने प्रधानमंत्री से भारत वापस लौटने की गुहार लगाई थी।
एयर इंडिया चीन में फंसे भारतीयों को वापस लाने में महत्वपूर्ण है। बीते शनिवार को एयर इंडिया(Air India) की स्पेशल फ्लाइट(Special Flight)  ने चीन से 324 यात्रियों को सकुशल भारत पहुँचाया। सभी यात्रियों को विशेष निगरानी में रखा गया है।
आज रविवार को एयर इंडिया की दूसरी स्पेशल फ्लाइट ने चीन से 323 लोगों को स्वदेश पहुँचाया।

सभी यात्री सरकार और मुख्य तौर पर एयर इंडिया के शुक्रगुज़ार हैं। इस विमान ने चीन के वुहान शहर से तड़के 3.10 बजे नई दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। चीन में भारत के एंबेस्डर विक्रम मिस्री ने इस संबंध में बताया कि इस विमान में भारत के 323 और मालदीव के 7 नागरिक सवार थे। मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि वुहान से लौट रहे 7 लोगों को नई दिल्ली में निगरानी में रखा जाएगा।

विमान में क्रू मेंमबर के साथ ही राम मनोहर लोहिया अस्पताल के 5 डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ भी मौजूद थे।  इन्होने अपने पास जरूरी दवाएं और मास्क समेत अन्य आवश्यक चीजें रखी थी।जो इमरजेंसी पड़ने पर इस्तेमाल की जा सकती थी। हांलाकि ऐसी जरुरत नहीं पड़ी।

  चीन से लौटे इस जत्थे के साथ ही भारत के 647 नागरिक अब तक नई दिल्ली वापस आ चुके हैं।
चीन से लाए गए सभी भारतीयों और मालदीव के लोगों को दिल्ली के छावला और हरियाणा के मानेसर कैंप में रखा जाएगा। इस विशेष निगरानी के दौरान एक हफ्ते तक किसी को भी चीन से लौटे यात्रियों से मिलने की अनुमति नहीं होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button