सभी खबरें

किसान आंदोलन:- जिन किसानों के बच्चे सीमा पर खाते हैं "गोली", उनके परिजनों पर सरकार बरसा रही "आंसू गैस" के "गोले", हार मानने को तैयार नहीं किसान

किसान आंदोलन:- जिन किसानों के बच्चे सीमा पर खाते हैं “गोली”, उनके परिजनों पर सरकार बरसा रही “आंसू गैस” के “गोले”, हार मानने को तैयार नहीं किसान 

नई दिल्ली/ गरिमा श्रीवास्तव :– आज पूरे देश भर में वही किसान आंदोलन कर रहे हैं जिनके बच्चे सीमा पर गोली खाते हैं, उनके पिता और भाइयों पर इतनी ठंड के मौसम में ये सरकार वॉटर केनन चला रही है। किसानों का कहना है कि सरकार ये कानून लाकर उनका हक़ मार रही है। 

पंजाब हरियाणा और उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्या में किसान दिल्ली की तरफ कूच कर रहे हैं। पुलिस प्रश्न नहे रोकने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ रही है। साथ ही पानी भी छोड़े जा रहे हैं और किसानों पर लाठी चार्ज भी किये जा रहे हैं। आक्रोशित किसान उनपर पत्थर फेंक रहे हैं। 
ऐसी बीच केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग किसानों को गुमराह कर रहे है, उनके पास अब मुद्दे नहीं हैं इसलिए वह अपने राजनीतिक हितों के लिए किसानों के कंधों पर बंदूक रखकर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंक रहे हैं.

पानी से खेलने वाले किसानों पर पानी छोड़ डरा रही है पुलिस प्रशासन, लाठीचार्ज के साथ छोड़े जा रहे आंसू गैस के गोले, किसान रुकने को तैयार नहीं  :-

कृषि कानूनों ​के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए दिल्ली की ओर कूच कर रहे किसान कर्ण झील क्षेत्र के पास पर बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए. किसानों के दिल्ली चलो आंदोलन को देखते हुए दिल्ली-गाज़ीपुर बॉर्डर पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। ASP ने बताया,”हम लोगों का प्रयास है कि किसानों को यही रोककर उसने वार्ताकर उनकी जो बाते हैं उसे ज्ञापन के रूप में लेकर उसे आगे भेज दें। “

केंद्र सरकार के खिलाफ नए कानून को लेकर आज किसान आंदोलन कर रहे हैं. देश भर के सभी किसान आंदोलन के लिए दिल्ली की तरफ कूच कर गए हैं. 

 किसानों ने कई संगठनों से संयुक्त मोर्चा बनाकर दिल्ली चलो आंदोलन की घोषणा की है.. 
 इतनी बड़ी संख्या में किसानों को दिल्ली बढ़ते देख दिल्ली प्रशासन ने कड़े इंतजाम कर दिए हैं. दिल्ली के कई बॉर्डर सील हो गए हैं. 

 दिल्ली प्रशासन ने इस तरह से बॉर्डर को सील किया है जैसे आंदोलन करने वाले किसान नहीं आतंकवादी हों. 
 चारों तरफ बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं…
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button