सभी खबरें

विधायकों के इस्तीफ़े पर लक्ष्मण सिंह ने जताया दुःख, कांग्रेस और कमलनाथ को दी ये नसीहत

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश की खाली हुई 27 सीटों पर उपचुनाव कब होंगे ये तो समय ही बताएगा। लेकिन उस से पहले कांग्रेस पार्टी में बवाल मचा हुआ हैं। कांग्रेस के विधायकों ने पार्टी की चिंता को बढ़ा रखा हैं। दरअसल, बीते 15 दिनों में 3 कांग्रेस के विधायकों ने पार्टी का साथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया हैं। अब कांग्रेस के पास 89 विधायकों का साथ बचा हैं। 

मालूम हो कि हाल ही में हुए विधायक नारायण पटेल (Narayan Patel) के इस्तीफे के बाद कांग्रेस में जमकर घमासान मचा हुआ हैं। वहीं, इन सबके बीच कांग्रेस के तमाम नेता कमलनाथ को चिंतन करने की नसीहत दे रहे हैं। 

इसी कड़ी में अब पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय के भाई और कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक लक्ष्मण सिंह ने नारायण पटेल के इस्तीफे पर दुःख जताया हैं। उन्होंने ट्वीट कर कमलनाथ को चिंता करने को कहा हैं। 

लक्ष्मण सिंह ने ट्वीट कर लिखा है कि नारायण पटेल जैसे “मृदुभाषी ,कर्मठ” साथी विधायक का पार्टी छोड़ कर जाने पर बहुत दुख हुआ। यह तो किसी गुट के नहीं थे, फिर क्यों गए? कांग्रेस और कमलनाथ चिंतन करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button