सभी खबरें

कुक्षी : भाजपा राष्ट्रीय विचारों के साथ कार्य करने वाली पार्टी है, हर कार्यक्रता इसमें प्रमुख है-भाजपा उपाध्यक्ष  रंजना बघेल

भाजपा राष्ट्रीय विचारों के साथ कार्य करने वाली पार्टी है, हर कार्यक्रता इसमें प्रमुख है-भाजपा उपाध्यक्ष  रंजना बघेल

कुक्षी से मनीष आमले की रिपोर्ट : – -भाजपा नगर मंडल कुक्षी में दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग दौरान के आज प्रशिक्षण के दूसरे दिन समापन हुआ। आज के प्रशिक्षण के प्रारंभिक सत्र में सोशल मीडिया का प्रभावी उपयोग , भारत की वैचारिक मुख्यधारा, भाजपा एवं हमारा परिवार, हमारा विचार परिवार, पिछले 6 साल में हुए अंत्योदय प्रयत्न विषयों पर वक्ताओं ने प्रशिक्षण के दौरान अपने विचार रखें।
 पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश धारीवाल ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा भाजपा एक अनुशासित संगठन है भाजपा संगठन में संगठन का कार्यकर्ता संगठन का कार्य अनुशासन के साथ कार्य करता है भाजपा को कार्यकर्ताओं की पार्टी कहा जाता है प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन के अनुशासन के साथ कार्य करता है उन्होंने बताया सोशल मीडिया के माध्यम से भाजपा के कार्यकर्ता सकारात्मक कार्यों का प्रचार प्रसार करें भाजपा संगठन के विचारों को सोशल मीडिया के माध्यम से पहुंचाने का कार्य करें वही द्वितीय सत्र में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष  रंजना बघेल ने कहा भाजपा राष्ट्रीय विचारों के साथ कार्य करने वाली पार्टी है भाजपा के कार्यकर्ता राष्ट्रीय विचारों के साथ कार्य करते हैं भाजपा के कार्यकर्ता राष्ट्र सेवा की भावना के साथ कार्य करते हैं उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए कहा भाजपा सरकार में अंतिम व्यक्ति तक विकास की योजनाओं का लाभ भाजपा की सरकार दे रही है
वही प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र में धार जिले के पूर्व अध्यक्ष दिलीप पाटोदिया एवं पूर्व जिला महामंत्री मनोज सोमानी ने अपने विचार रखें
आज दूसरे दिन प्रशिक्षण वर्ग के शुभारंभ अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय हम श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर किया गया।आज प्रशिक्षण के दूसरे दिन वक्ताओं के साथ अतिथि के रूप में भाजपा नेत्री  रेलम चौहान, वरिष्ठ भाजपा नेता विजय गुप्ता, पद्मिनी चौहान, कन्हैया लाल व्यास, उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष लोकेश चौहान ने पुष्पमाला एवं श्रीफल भेंट कर किया यह जानकारी भाजपा कार्यालय मंत्री सत्येंद्र मिश्रा ने दी l                                                                                                                                                                                                         

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button