सभी खबरें

भोपाल पुलिस अलर्ट पर, शहर की सीमाओं को किया गया सील, बढ़ाई गई पेट्रोलिंग व्यवस्था

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों ने आज भारत बंद का ऐलान किया हैं। किसानों के समर्थन में कई राजनीतिक दल और ट्रेड यूनियन हैं। भारत बंद के इस ऐलान के बीच भोपाल में पुलिस अलर्ट पर हैं। पुलिस ने शहर की सीमाओं को सील कर दिया हैं। सीमावर्ती थाना क्षेत्र में बैरिकेड लगाकर लगातार चैकिंग की जा रही हैं। 

दरअसल, भोपाल पुलिस को इनपुट मिला है कि किसान बड़ी संख्या में भोपाल में जमा हो सकते हैं। इसी इनपुट के बाद भोपाल पुलिस अलर्ट पर है और तमाम सुरक्षा के इंतजाम शहर में किए गए हैं। पुलिस यह सब शहर में सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कर रही हैं। 

यहां यहां बैरिकेड लगाकर की जा रहीं चैकिंग 

शहर के परवलिया, सुखी सेवनिया, रातीबड़, खजूरी और मिसरौद थाना क्षेत्र में बैरिकेड लगाकर शहर के अंदर आने वाले वाहनों की चैकिंग की जा रही हैं। खासतौर पर उन वाहनों की चैकिंग की जा रही है जिसमें किसान सवार हैं। ऐसे वाहनों में ट्रैक्टर ट्राली की तमाम जानकारी ली जा रही हैं। इन वाहनों में आने वाले लोगों से उनके आने जाने के बारे में पूछा जा रहा हैं। साथ ही शक होने पर लोगों को वापस भी किया जा रहा हैं। 

एडिशनल एसपी राजेश सिंह भदौरिया कहा 

एडिशनल एसपी राजेश सिंह भदौरिया ने बताया कि 10 साल पहले किसानों की वजह से शहर में ट्रैफिक जाम के हालात हो गए थे। आम जनता परेशान हुई थी। ऐसे में बड़ी संख्या में किसान शहर के अंदर एकत्रित ना हों इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सीमावर्ती थानों को अलर्ट किया गया हैं। पेट्रोलिंग व्यवस्था की बढ़ाई गई हैं। शहर की सीमाओं में पर बैरिकेड लगाकर चेकिंग की जा रही हैं। यह सब शहर में कानून और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए किया जा रहा हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button