सभी खबरें

ज्यादा डिमांड वाले सितारों की लिस्ट में अब प्रियंका, शाहरुख़ के साथ कियारा का नाम भी हुआ शामिल 

बॉलीवुड स्टार्स पूरी  दुनिया भर में खूब राज करते हैं। भारत के साथ साथ इन्हें बाकी देशों में भी खूब जाना जाता है। तभी तो पैरट एनालिटिक्स के मुताबिक भारतीय कलाकार सबसे अधिक डिमांड रखते हैं। इस लिस्ट में बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा, शाहरुख खान और कियारा आडवाणी का सबसे डिमांड करने वाली एक्ट्रेसेस में आया है।
प्रियंका चोपड़ा दुनिया की सबसे अधिक मांग वाले कलाकारों में तीसरे स्थान पर हैं। टॉप 10 मोस्ट इन-डिमांड एक्टर्स की लिस्ट में बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान पहले पायदान पर हैं, जबकि तेलुगु स्टार अल्लू अर्जुन दूसरे स्थान पर आये हैं। टॉप 10 में सिर्फ़ दो महिला कलाकार शामिल हैं, जिनमें से एक प्रियंका हैं।

सिर्फ अमेरिका में टॉम हिडलटन सबसे अधिक मांग वाले सितारे हैं। उनके बाद जेनिफर लोपेज हैं। इस लिस्ट में किंग खान का पहले नवंबर पर आना हैरानी भरा है, क्योंकि तीन साल से उनकी कोई फ़िल्म रिलीज़ नहीं हुई है। इसके बाद भी वो पहले पायदान पर है 

वहीं अंतरराष्ट्रीय लीग में शामिल होकर कियारा आडवाणी शेरशाह की सफलता के बाद दुनिया भर में सबसे अधिक मांग वाले अभिनेताओं में से एक के रूप में उभरी हैं। प्रियंका चोपड़ा जोनस के साथ कियारा आडवाणी इकलौती फीमेल एक्ट्रेस हैं जिन्हे पूरे विश्व की सबसे अधिक मांग वाली अभिनेत्री की लिस्ट में शामिल किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button