सभी खबरें

Corona Virus का कहर,बरसा पूरे विश्व पर , 17 देशों ने चीन से निकाले 4000 से ज़्यादा नागरिक

नई दिल्ली / गरिमा श्रीवास्तव :- कोरोना वायरस(Corona Virus)  का कहर सम्पूर्ण विश्व पर हावी होता जा रहा है। चीन में गए विदेशी स्वदेश लौटने के लिए अपने अपने देश की सरकार से गुहार लगा रहे हैं। भारत में एयर इंडिया(Air India)  के स्पेशल फ्लाइट की मदद से चीन(China) के वुहान(Vuhan) शहर से 600 से ज्यादा नागरिक सुरक्षित लाए गए।

इसी क्रम में  देशों की सरकार ने भी अपने देश के नागरिकों को स्वदेश वापस बुला लिया है। आपको बता दें की अब तक करीब 17 देशों ने चीन से 4000 से ज्यादा लोगों को वुहान से बाहर निकाल लिया है। दक्षिण कोरिया चीन से अपने कुल 701 नागरिकों को निकाला है जिसमे से कोरिया के 24 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं।
वहीं जापान ने भी अपने देश के लोगों को चीन से निकाला है। आपको बता दें कि जापान ने चीन से अपने 565 यात्रियों को बहार निकाला है। जापान में संक्रमित लोगों की बात करें तो कोरोना वायरस का संक्रमण जापान के 89 लोगों तक पहुँच चूका है जो जापान के लिए एक बड़ा आंकड़ा है।


वहीँ अमेरिका का आंकड़ा देखे तो अमेरिका में कोरोना वायरस से 12 लोग संक्रमित हैं। अमेरिका ने चीन से अब तक 540 लोगो को बाहर निकाला है।
इसी प्रकार विश्व के अलग अलग देशों ने अपने देश के नागरिकों को चीन से बाहर निकाला है।    

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button