सभी खबरें

पिछले वर्ष की तुलना में अब तक की स्थिति में अधिक खरीदा गया कपास

खरगोन से लोकेश कोचले की रिपोर्ट – भारतीय कपास निगम (सीसीआई) द्वारा गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष अब तक सबसे अधिक कपास खरीदा गया है। पिछले वर्ष की बात करें, तो वर्ष 2019-20 में 15 नवंबर से सीसीआई द्वारा खरीदी प्रारंभ हुई थी। जबकि इस वर्ष 15 अक्टूबर से प्रारंभ की गई है। मंडी सचिव रामवीर किरार ने बताया कि किसानों की मांग को देखते हुए इस वर्ष एक माह पूर्व सीसीआई द्वारा कपास खरीदी का कार्य प्रारंभ हो गया था। 15 अक्टूबर से 5 दिसंबर तक की स्थिति में जिले की मंडियों में कपास की रिकार्ड खरीदी की गई है।

तक 4 लाख क्विंटल से अधिक खरीदा गया कपास

इस वर्ष 5 दिसंबर तक की स्थिति में 4 लाख 5 हजार 391 क्विंटल कपास सीसीआई द्वारा खरीदा गया है, जो मार्च-अप्रैल तक लगातार जारी रहने की उम्मीद है। क्योंकि गत वर्ष 15 नवंबर से अप्रैल माह तक सीसीआई द्वारा कपास खरीदा गया था। गत वर्ष 15 अक्टूबर से अप्रैल तक 7 लाख 98 हजार 117 क्विंटल कपास खरीदा गया था। वहीं इस वर्ष खरगोन कपास मंडी में सीसीआई द्वारा 238544 क्विंटल, भीकनगांव में 61833, सनावद में 21435, कसरावद में 35640, करही में 23802 और बड़वाह मंडी में 24137 क्विंटल कपास खरीदा गया। इस तरह वर्ष कुल 5 दिसंबर तक 4 लाख 5 हजार 391 क्विंटल कपास खरीदा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button