सभी खबरें

फिर चर्चा में BJP MLA नारायण त्रिपाठी, उठाई ये मांग, VD Sharma ने किया तलब, Scindia ने कहा करूंगा विकास

मध्यप्रदेश/भोपाल – भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी बीते एक साल से सुर्खियों में हैं। विधानसभा सत्र में नारायण त्रिपाठी और शरद कोल ने कमलनाथ सरकार के समर्थन में वोटिंग की थी। इसके बाद भी वो लगातार कमलनाथ सरकार में सुर्खियों में रहे। इसी बीच एक बार फिर वो प्रदेश में चर्चा का विषय बने हुए हैं। 

दरअसल, वो मध्यप्रदेश में अलग विंध्य प्रदेश की मांग उठा रहे हैं। नारायण त्रिपाठी ने कहा मैं अलग विंध्य प्रदेश की मांग उठा रहा हूं। उन्होंने कहा कि 2004 से मैं अलग विंध्य प्रदेश की मांग कर रहा हूं। अटल बिहारी वाजपेयी का सपना था कि छोटे राज्य बने और मैं इसके लिए जनता के साथ मिलकर आंदोलन करता रहूंगा। 

भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने ये बात पार्टी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से मुलाकात के बाद कहीं। मध्यप्रदेश में अलग विंध्य प्रदेश की मांग उठा रहे भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी को प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने तलब किया था। 

हालांकि नारायण त्रिपाठी की इस मांग को भाजपा के सीनियर नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने खारिज कर दिया हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि ये मांग किसने उठाई है मुझे इसकी जानकारी नहीं हैं। हम मध्यप्रदेश के टुकड़े नहीं होने देंगे। मध्यप्रदेश अखंड है और मिलकर इसका विकास करूंगा।

बता दें कि बीते छह दशकों से मध्यप्रदेश में पृथक विंध्य राज्य की मांग उठ रही हैं। 1 नवंबर 1956 में जब मप्र का गठन हुआ, तब यह मांग सामने आई थी। मप्र विधानसभा के अध्यक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे श्रीनिवास तिवारी भी इस मांग के पक्ष में थे। उन्होंने उप्र व मप्र के बघेलखंड व बुंदेलखंड को मिलाकर नया राज्य बनाने की मांग उठाई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button