सभी खबरें

ये क्या अब कमलनाथ ने अपने ही पार्टी के लोगों को दे डाली धमकी!! जिलाध्यक्षों से कहा विधायकों से बिठाओ तालमेल, झगड़ा किया तो………..

ये क्या अब कमलनाथ ने अपने ही पार्टी के लोगों को दे डाली धमकी!! जिलाध्यक्षों से कहा विधायकों से बिठाओ तालमेल, झगड़ा किया तो………..

भोपाल/ गरिमा श्रीवास्तव:– मध्यप्रदेश में ऐसा अक्सर देखा गया है कि भाजपा और कांग्रेस में हर रोज किसी ना किसी बात पर लेकर जुबानी हमले जारी रहते हैं. पर कांग्रेस आपस में ही लड़-भिड़ रही है यह मामले भी सामने आए हैं.. कांग्रेस में जिला अध्यक्षों और विधायकों के बीच आए दिन झगड़ों की खबरों के बाद पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ में जिला अध्यक्षों से कहा कि सांसदों और विधायकों से तालमेल बिठाकर काम करो. अगर इसके बाद झगड़े की खबरें सामने आती है तो हटा दूंगा.. 
 कमलनाथ के इस तरह की चेतावनी के बाद जिला अध्यक्ष सकते में आ गए. 

 बता दें कि विधानसभा उपचुनाव के दौरान वरिष्ठ विधायक डॉ गोविंद सिंह पर मेहगांव विधानसभा उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी को हराने का आरोप भिंड जिला कांग्रेस ने लगाया था. सिर्फ इतना ही नहीं अपने जिला कांग्रेस में निंदा प्रस्ताव पारित करते हुए डॉक्टर गोविंद सिंह को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित करने की सिफारिश भी की थी. जिसे अनुशासन समिति के लिए भेजा गया है.. 

 इसके साथ ही कमलनाथ में कल युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया को नसीहत भी दे दी. युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने रविवार को राजधानी में पदभार ग्रहण किया.. नसीहत देते हुए पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा कि स्वागत सत्कार से कुछ नहीं होता ब्लॉक स्तर पर जाओ और कांग्रेस को मजबूत करो. क्योंकि नगरीय निकाय चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए युवाओं का योगदान अहम होगा.. 

 अब मध्यप्रदेश में कॉन्ग्रेस की आपस में ही नहीं बन रही है.. जाने आने वाले समय में प्रदेश में और क्या क्या होने वाला है..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button