सभी खबरें

Jabalpur : एसडीएम की बड़ी कार्यवाही, तीन पटवारियों को किया निलंबित, ये है बड़ी वजह

मध्यप्रदेश/जबलपुर – प्रदेश सरकार के सख्त निर्देश के बाद जिला प्रशासन भी सख्त हो गया हैं। जिसका उदहारण मध्यप्रदेश के जबलपुर में देखने को मिला। यहां एसडीएम ने तत्काल प्रभाव से तीनों पटवारी को निलंबित कर दिया। 

बताया जा रहा है कि जबलपुर जिले में तहसीलदार जब निरक्षण के लिए कुंडम क्षेत्र पहुंचे, जहां अपने नियत समय पर पटवारी कार्यालय में मौजूद नहीं थे। इसके बाद  तहसीलदार ने इसकी सूचना एसडीएम को दी। वहीं, एसडीएम ने तुरंत कार्यवाही करते हुए तीनों पटवारी को निलंबित कर दिया। 

बता दे की सीएम शिवराज ने सख्त निर्देश दिए है कि इस समय किसी भी सूरत में अधिकारियों की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button