जबलपुर : गमछा से गला दबाकर हत्या, पहचान छुपाने चेहरे पर पटका पत्थर इस हालत में मिला शव

जबलपुर : गमछा से गला दबाकर हत्या, पहचान छुपाने चेहरे पर पटका पत्थर इस हालत में मिला शव
- कटंगी के शातिर वाहन चोर की कुंडम के अमेरा गांव में हत्या
- पुल के नीचे मिली लाश ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस
द लोकनीति डेस्क जबलपुर (सिहोरा)
कटंगी के रहने वाले एक पुराने शातिर वाहन चोर की कुंडम के अमेरा गांव में गला घोट कर हत्या हत्या कर दी गई। हत्यारों ने गला घुटने के बाद मृतक की पहचान छुपाने के लिए चेहरे पर पत्थर पटक दिया। मृतक का शव गांव से कुछ ही दूरी पर पुलिया के पास शुक्रवार दोपहर मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ 302 का मामला दर्ज किया है।

कुंडम टीआई प्रताप सिंह मरकाम ने बताया कि दोपहर 12:30 बजे के लगभग अमेरा गांव के कोटवार ने सूचना दी कि गांव के पास बनी पुलिया के नीचे एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा की 28 से 30 साल के युवक का शव पुलिया के नीचे पड़ा था। आसपास पूछताछ करने पर मृतक की पहचान नहीं हुई। मृतक के शव के पास ही एक बड़ा सा पत्थर पड़ा था जिसमें खून लगा था।

पुराना शातिर वाहन चोर है मृतक : आसपास जानकारी लेने के बाद मृतक की पहचान रूप लाल बर्मन (30) निवासी ग्राम कटंगी के रूप में पुलिस ने की। पुलिस के मुताबिक मृतक पुराना वाहन चोर है और वाहन चोरी के मामले में कटंगी थाना क्षेत्र में इसकी गिरफ्तारी हुई थी। पुलिस ने बताया कि मृतक ने अमीरा गांव में भी एक मोटरसाइकिल की चोरी की थी।
पहले गला घोटा फिर पहचान छुपाने चेहरे पर पटक दिया पत्थर : पुलिस के मुताबिक मृतक रूप लाल बर्मन की हत्या गला घोट कर की गई है। मृतक के गले में पुलिस को गहरे निशान मिले। पुलिस ऐसा अंदाजा लगा रही है कि हत्यारों ने पहले रूपलाल की गला घोटकर हत्या की और पहचान छुपाने के लिए पत्थर पटक पटक दिया। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज कर सरगर्मी से तलाश कर रही है।




