सभी खबरें

IPL 2020 : आईपीएल को लेकर BCCI ने किया बड़ा फैसला

Bhopal Desk ,Gautam Kumar

क्रिकेट के प्रशंसको के लिए एक बुरी खबर है। BCCI ने अगली सूचना तक IPL को रद्द कर दिया है। BCCI ने गुरूवार को इस बात कि जानकारी दी। ज्ञात हो कि भारत में लॉक डाउन को बढ़ाकर 3 मई तक कर दिया गया है। जिससे से विश्व के सबसे बड़े क्रिकेट प्रीमियर लीग पर रद्द होने का साया मंडराने लगा है।

दिक्कत यह है कि आने वाले टाइम में ऐसा कोई समय नहीं है जिसमे आईपीएल को फिक्स किया जा सके। इससे पहले भी आईपीएल को BCCI ने 15 अप्रैल तक स्थगित किया था। यह सोचते हुए अगर कोई टाइम मिला था उस टाइम में आईपीएल को करवा लिया जाएगा। लेकिन 3 मई तक लॉक डाउन बढ़ने के बाद साडी उम्मीदें खत्म हो चुकी हैं। यानि अब यह मां लिया ज़ुए कि इस वर्ष आपको लंबे-लंबे छक्के और विश्व के बेहतरीन क्रिकेटर एक साथ खेलते नहीं दिखेंगे।

BCCI ने क्या कहा 

BCCI ने अपने बयान में कहा, 'देश का स्वास्थ्य और उसकी सुरक्षा हमारे लिए पहली प्राथमिकता है। बीसीसीआई फ्रेंचाइजी मालिकों, ब्रॉडकास्टर, प्रायोजकों और सभी हितधारकों के साथ स्वीकार करता है कि आईपीएल 2020 का सीजन केवल तभी शुरू होगा जब हालात बेहतर होंगे।'

बीसीसीआई ने कहा, 'बोर्ड अपने सभी हितधारकों के साथ घनिष्ठ साझेदारी में स्थिति की निगरानी और समीक्षा करना जारी रखेगा और भारत सरकार, राज्य सरकारों और अन्य राज्य नियामक संस्थाओं से मार्गदर्शन लेना जारी रखेगा।'

अगर मौजूदा हालात में देखें तो IPL का आयोजन सितंबर से नवंबर के बीच हो सकता है। बशर्तें क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद टी-20 वर्ल्ड की तारीख बदलने को राजी हो जाएं। ऑस्ट्रेलिया में फिलहाल छह महीने का ट्रैवल बैन चल रहा है जो 30 सितंबर को समाप्त होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button