सभी खबरें

मध्यप्रदेश में सरकार ने नाईट कर्फ्यू 20 अगस्त तक बढ़ाया

मध्यप्रदेश/भोपाल: मध्यप्रदेश सरकार ने कोरोना की तीसरी लहर की आशंका में नाइट कर्फ्यू को 20 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया हैं. गृह विभाग ने इस संबंध में 10 अगस्त को आदेश जारी कर दिए.  जिसके चलते कोरोना पाबंदियां पहले की तरह ही लागू रहेगी साथ ही भोपाल समेत प्रदेश के सभी शहरी क्षेत्रों में रात 11 से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा. सिनेमाघर, जिम और धार्मिक स्थलों में लोगों की संख्या सीमित ही रहेगी.

सरकार द्वारा 31 जुलाई को नाइट कर्फ्यू समेत बाकी और प्रतिबंध 10 अगस्त तक जारी रखने के आदेश दिए थे लेकिन अब 20 अगस्त तक प्रतिबंधयों की अवधि को बढ़ा दिया है. हालाँकि ग्रामीण क्षेत्रों से नाइट कर्फ्यू समेत और अन्य प्रतिबंध पहले ही हटा दिए गए हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button