आगरा में दो भाइयों ने जीवनभर की कमाई खपाकर गांववालों को दिलाया मीठा पानी

यूपी में आगरा के अछनेरा स्थित गांव कचौरा में दो भाइयों ने मिलकर गांव में पानी की पाईप लाइन डलवाई। ताकि पुरे गांव के लोगों को मीठा पानी मिल सके। बता दें कि एक भाई कुंवर सिंह प्रधान हैं तो दूसरा भाई श्याम सिंह पूर्व फौजी हैं। दोनों ने अपनी जमा पूंजी से ही गांव में पाइप लाइन डलवाई। जिसेही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसकी जानकारी लगी तो उन्होंने मन की बात कार्यक्रम के दौरान दोनों भाइयों को फोन करके शाबाशी देते हुए कहा कि शाबाश हमें तुम पर नाज़ है। साथ ही pm मोदी ने दोनों भाइयों को मिलने के लिए दिल्ली बुलाया। इतना सुनते ही दोनों भाइयों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। साथ ही गांव में इस बात की जानकारी लगते ही पूरा गांव जश्न मनाने में लग गया। वहीं प्रधान कुंवर सिंह और पूर्व फौजी श्याम सिंह ने बताया कि हमने 32 लाख रुपए खर्च करके पूरे गांव के लिए पानी की पाईप लाईन डलवाई थी। ताकी गावं के लोगों को पीने के लिए मीठा पानी मिल सके। साथ ही बताया कि मन की बात कर्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने हमसे लगभग दो मिनट तक बात की। इसके बाद हमें पीएमओ कार्यालय से फोन और मैसेज आया। जिसमें हमें दिल्ली बुलाया गया है। वहां पर हमारी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से होगी। साथ ही PM कार्यालय पर एक कार्यक्रम भी है, जहां हमें शामिल होने के लिए कहा गया है।
कार्यक्रम के जानकारी मिलने के बाद दोनों भाई दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। जहाँ वह कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद वापस आगरा लौटेंगे।




