राजधानी दिल्ली में बार फिर हिट एंड रन का मामला सामने आया है। जहाँ देर रात एक कार चालक एक युवक को टक्कर मरते हुए उसे 3 किलोमीटर दूर तक घसीटते हुए ले गया। हालांकि पुलिस ने कार का पीछा करते हुए कार को रुकवा कर चालक आरोपी के खिलाफ एक्शन लिया है। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें एक कार तेजी से दौड़ रही है और उसके बोनट पर एक युवक लटका हुआ है। उसी दौरान पुलिस की नजर उस गाड़ी पर पड़ी तो पुलिस ने पीछाकर उस गाड़ी को रुकवाकर बोनट पर लटके युवक को नीचे उतारा। मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित व्यक्ति का नाम चेतन और आरोपी का नाम रामचंद कुमार बताया जा रहा है। पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि वो एक यात्री को छोड़कर जैसे ही आश्रम के पास पहुंचा तो एक कार ने उसकी कार को तीन बार हिट किया। फिर मेने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं रुके तो मैं उनके बोनट के ऊपर लटक गया, लेकिन फिर भी उन्होंने गाड़ी नहीं रोकी। पीड़ित का आरोप है कि कार सवार व्यक्ति उसे आश्रम चौक से निजामुद्दीन तक घसीटते हुए ले गया। वह व्यक्ति पूरी तरह से नशे में धुत था। पीड़ित ने बताया कि रास्ते में जब एक पीसीआर दिखी और उन्होंने पीछा करके गाड़ी को रुकवाया। वहीं शुरुआती जांच में पता चला कि यह कार नवादा से रालोजपा सांसद चंदन सिंह की है। हालांकि घटना के वक्त सांसद खुद गाड़ी में मौजूद नहीं थे। फ़िलहाल ने चालक के खिलाफ चलनी कार्रवाई की है।
सांसद की गाडी का ‘कार’नामा; 3 किमी तक युवक को घसीटा

ये भी पढ़ें

मध्यप्रदेश यूथ कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव का रिज़ल्ट,आज दोपहर 2 बजे होगी नए अध्यक्ष की घोषणा

देश के प्रधानमंत्री ने भारत के करोड़ों आम जनमानस की गाढ़ी कमाई अपने मित्र अडानी को सौंप दी है-CWC सदस्य कमलेश्वर पटेल

जहरीले कफ सिरप (Cough Syrup) पर सियासत गरमाई: क्या दवा कंपनियों (Pharma Companies) को ‘चुनावी चंदे’ की ताकत बचा रही है?

इंदौर (Indore): ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर्स से छेड़छाड़!

NSE Workshop on Unlocking IPO Opportunities under RAMP Initiative

