22 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

छिछोरे की शानदार कमाई अभी तक जारी , पहले हफ्ते में कमाए इतने करोड़

ड्रीम गर्ल और सेक्शन 375 रिलीज़ होने के बाद भी छिछोरे कर रही शानदार कमाई

सुशांत सिंह राजपूत(Sushant singh rajput) और श्रद्धा कपूर(Shraddha kapoor) की फिल्म छिछोरे(Chicchore) बॉक्स ऑफिस पर उल्लेखनीय कमाई कर रही है। फिल्म वीकडेज में ओपनिंग डे से ज्यादा कलेक्शन कर चौंका रही है। गुरुवार को छिछोरे(Chicchore) ने 7.50 करोड़ का कारोबार किया, भारतीय बाजार में छिछोरे(Chicchore) ने 7 दिन में 68.83 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है।

छिछोरे(Chicchore) की कमाई ने ट्रेड पंडितों को भी हैरान कर रखा है। फिल्म की कमाई को लेकर सामने आए सभी अनुमानित आंकड़े गलत साबित हुए हैं।  ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श(Taran adarsh) ने कमाई के लेटेस्ट आंकड़े शेयर करते हुए लिखा- ''पहले हफ्ते में छिछोरे ने अच्छा कलेक्शन किया है,फिल्म 100 करोड़ की ओर बढ़ रही है। छिछोरे(Chicchore) ने शुक्रवार को 7.32 करोड़, शनिवार को 12.25 करोड़, रविवार को 16.41, सोमवार को 8.10 करोड़, मंगलवार को 10.05 करोड़, बुधवार को 7.20 करोड़ और गुरुवार को 7.50  करोड़ कमाए.'' फिल्म की शानदार कमाई हो रही है , टीम को अग्रिम शुभकामनाये।

Chicchore

फिल्म की स्क्रिप्ट अच्छी होने के कारन ये फिल्म सबको बहुत पसंद आ रही है।  फिल्म का टॉपिक हटके है , ये फिल्म हर उस इंसान को मोटीवेट करती है जिसके अंदर से जीने की इच्छा ख़तम हो गयी हो। इस फिल्म में एक किरदार के दो रूप है , ये स्टोरी कॉलेज से लेकर वर्तमान लाइफ तक दिखाती है।

फिल्म को दंगल(Dangal) के डायरेक्टर नितेश तिवारी(Nitesh tiwari) ने बनाया है।  छिछोरे(Chicchore)कॉमेडी के फुलऑन डोज से भरी है, दूसरे वीकेंड में छिछोरे(Chicchore) की कमाई में बढ़िया ग्रोथ देखने को मिल सकती है।

Chichhore

नितेश तिवारी(Nitesh tiwari) एक बेहतरीन डायरेक्टर है उनकी मेहनत रंग लायी साथ ही साथ एक्टर्स ने भी कमाल का किरदार निभाया। छिछोरे(Chicchore) के पहले श्रद्धा कपूर(Shraddha kapoor) की साहो(Saaho) भी रिलीज़ हुई थी उस फिल्म ने भी टाबड़तोड़ कमाई की थी। उम्मीद है छिछोरे(Chicchore) 100 करोड़ का अकड़ा पूरा कर लेगी।

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।