सभी खबरें

पति ने पत्नी को पिलाया था एसिड, 54 दिन बाद हारी ज़िन्दगी की जंग 

 

  • 25 वर्षीय महिला को पिलाया था तेजाब 
  • 54 दिन संघर्ष करने के बाद गुरुवार को दम तोडा
  • 4 घंटे पहले अपना वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर माँगा इंसाफ  

ग्वालियर/स्वाति वाणी:
ग्वालियर के डबरा में 3 लाख रुपए के लिए दहेज़ लोभी पति ने अपनी पत्नी पर क्रूरता दिखाते हुए उसे एसिड पिला दिया था। जिसके बाद महिला को इलाज के लिए दिल्ली के एक हस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां महिला ने जिंदगी और मौत के बीच 54 दिन संघर्ष करने के बाद गुरुवार को दम तोड़ दिया। मरने से 4 घंटे पहले महिला ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिसमे उसने बोला था की “मुझे मेरे पति, सास, ननद व जेठ-जेठानी ने तेजाब पिलाया था। अब वे मुझे छोड़कर भाग गए हैं। इनको मत छोड़ना।” वीडियो बनाने के करीब 4 घंटे बाद वो हमेशा के लिए खामोश हो गई।

54 दिन के संघर्ष के बाद महिला की सांस तो टूट गई, लेकिन मौत से चंद घंटे पहले उसने अपने ऊपर हुए जुल्म का आखिरी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। इसमें आरोपियों को नहीं छोड़ने की बात कही और अपने लिए इंसाफ माँगा। इस मामले में पुलिस भी आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

जानकारी के मुताबिक, महिला के पति और उसकी भाभी ने 28 जून को तेजाब पिला दिया था. पड़ोसियों ने गंभीर हालत में महिला को ग्वालियर के ही एक अस्पताल में भर्ती करा दिया था, लेकिन उसकी हालत लगातार खराब होती जा रही थी, जिसके बाद महिला को दिल्ली रेफर कर दिया गया था। एसिड ने उसके पेट में सभी अंग और सिस्टम को डैमेज कर दिया था। पेट के सभी अंग खराब हो गए थे। मृतक के भाई योगेश ने बताया कि डॉक्टर लगातार इलाज कर उसे सही करने का प्रयास कर रहे थे। कहीं से मदद नहीं मिली तो हमने जमीन बेचकर उसके इलाज में पैसा लगाया है। पर बुधवार रात से अचानक उसे खून की उल्टी होने लगीं और गुरुवार को उसने दम तोड़ दिया। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button