सभी खबरें

गृह मंत्रालय ने राज्यों को दिए सभी डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ को पुलिस सुरक्षा देने के निर्देश

नई दिल्ली / गरिमा श्रीवास्तव:- गृह मंत्रालय ने अब सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश को डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ के सुरक्षा संबंधी निर्देश दिए हैं. लगातार ऐसा देखा जा रहा था कि स्वास्थ्य कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार हो रहा था. 

 गृह मंत्रालय के निर्देशों में सभी स्वास्थ्य कर्मियों को सुरक्षा मुहैया कराने की बात कही गई है। केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को नोटिस जारी करते हुए यह निर्देश दिए हैं. अब सभी स्वास्थ्य कर्मियों को पुलिस सुरक्षा प्रदान की जाएगी. कोरोना वायरस महामारी से लड़ने में इस वक्त डॉक्टर अहम भूमिका निभा रहे हैं और कई जगहों पर डॉक्टर और नर्स के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है. जिस को संज्ञान में लेते हुए केंद्र सरकार ने यह फैसला लिया है.

 मध्यप्रदेश के झाबुआ में लॉक डाउनलोड ने वाले लोगों को पीटने वाले दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है. 

 बता दे कि 2 दिन पहले चौकी प्रभारी ने दो लड़कों को बेरहमी से पीटा था जिसके बाद जिले के एसपी ने चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया है. 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button