सभी खबरें

पहले CM Shivraj ने खुद किया सम्मानित, अब अपमानित? CSP का कर दिया तबादला…. 

मध्यप्रदेश/भोपाल – सोमवार को राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कलेक्टर, कमिश्नर, आइजी और पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक की। इस दौरान सीएम शिवराज ने सख्त रुख अपनाते हुए काम में लापरवाही बरतने के चलते नीमच कलेक्टर जितेंद्र सिंह राजे, बैतूल कलेक्टर राकेश सिंह, गुना के एसपी राजेश कुमार सिंह, निवाड़ी एसपी वाहिनी सिंह और गुना की सीएसपी नेहा पच्चीसिया को हटाने के आदेश जारी किए गए। 

हैरान करने वाली बात ये है कि गुना जिले की सीएसपी नेहा पच्चीसिया का भी तबादला कर दिया। ज्ञात को कि नेहा पच्चीसिया वही है जिन्हें लॉकडाउन के दौरान अप्रैल में मुख्यमंत्री शिवराज द्वारा पहले सम्मानित किया जा चुका हैं। 

वहीं, इस मामले को लेकर अब कांग्रेस ने सवाल खड़े किए हैं।

कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने ट्वीट कर लिखा है कि शिवराज जी, VC-PC के माध्यम से प्रचारित संदेश भी दोहरे व राजनैतिक आतंकवाद से प्रेरित! आपने कहा “जो अफसर परिणाम नहीं देंगे, वे पद पर नहीं रहेंगे, ठीक है किंतु गुना से हटाई गई CSP मोहतरमा नेहा पच्चीसिया को तो आपने ही सम्मानित किया था, अब अपमानित?

बता दे कि नेहा पच्चीसिया को भी उप पुलिस अधीक्षक (DSP) के रूप में पुलिस मुख्यालय भोपाल में पदस्थ किया गया हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button